फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी के बीच फूंका हाफिज सईद का पुतला

Wed, 10 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल छात्रमंच के कार्यकर्ताओ ने ओलियर घाट चौराहा पर आंतकवादी हाफिज सईद का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही सईद को फांसी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


 पुतला दहन के बाद मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि डेविड हेडली के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि 26/11 हमला पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर हाफिज सईद ने कराया।

 जिसके बाद अब किसी सबूत की आवश्कयता नहीं रह जाती है। उन्होंने कहा कि अब हाफिज सईद को सजा देना एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने कहा कि हेडली के बयान ने पाकिस्तान की दोहरी नीति की पोल खोल दी है। अब भारत सरकार को बातचीत बंद कर पाकिस्तानी आतंक की नीति का करारा जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


आसिफ खान ने कहा कि अब वक्त आ गया कि पाकिस्तान को मुंहतोड़  जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

कहा कि पाकिस्तान को अब अमेरिका की तरह का जवाब  देना होगा जिस प्रकार अमेरिका ने पाकिस्तान में घुस कर ओसामाबिन लादेन को मारा था उसी प्रकार की कार्रवाई होनी चाहिए।

 पुतला फूंकने वालों में श्रेयांश सिंह, अनुराग सिंह, विशाल सिंह, हर्षित सिंह, तुषार उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, अभिषेक दुबे, निशांत कुमार दुबे, गोलू विश्वकर्मा, अनुप पटेल, पुनीत जायसवाल, विवेक मिश्र, सुमित केशरवानी, हेमंत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें