नरायनपुर(मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव निवासी 45 वर्षीय अधेड़ ने शुक्रवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से अचेत हो गया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र निवासी पप्पू यादव (45) पुत्र भुल्ली यादव ग्राम सिकिया निवासी ने अपने पुत्र विक्की यादव को फोन पर बताया कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। जानकारी होने पर पुत्र विक्की मौके पर पहुंच कर पिता पप्पू यादव का उपचार कराने ले जा रहा था। जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत होने पर पुत्र विक्की यादव ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसको दो पुत्र व तीन पुत्री है। दो पुत्रियों का शादी कर दिया था। दूसरी पुत्री की शादी दो माह पूर्व किया था। पुलिस चौकी नरायनपुर में शव पहुचते ही ग्रामीण भी जुट गई। परिवार की महिलाएं विलाप करने लगी। नरायनपुर पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पप्पू यादव के पिता भुल्ली यादव रेलवे में कर्मचारी थे। चल अचल संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।