फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी छूटते ही हलिया राजवाहा का टूटा तटबंध, खेतो की सिंचाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया(मिर्जापुर)। बरसात न होने से किसान धान की नर्सरी बचाने के लिए पानी की जुगत कर रहें है, वहीं सिंचाई विभाग की लापरवाही से नहर भी किसानों का साथ नहीं दे रही। इसका उदाहरण अदवा बांध से संचालित हलिया राजवाहा का टूटा तटबंध है। पानी छूटते ही हलिया गांव के पास रजवाहे का तटबंध टूट गया। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इससे क्षेत्र के एक दर्जन गांव के किसान परेशान है।
विज्ञापन

बताते चले हलिया क्षेत्र के किसानों की खेती किसानी नहर के सहारे है। इसके चलते सिंचाई विभाग गर्मी के समय नहरों के मरम्मत का कार्य कराता है। ताकि खरीफ की फसल के समय फसल की सिंचाई करने में कोई बाधा न आए। इसके बाद भी रजवाहा का तटबंध टूटना सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा। रजवाहा का तट बंध टूटने पर किसान उमेश त्रिपाठी, आत्माराम त्रिपाठी, वाहिद पठान सहित अन्य ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही जिलाधिकारी से टूटे तट बंध को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि सीजन से पहले नहरों के मरम्मत के नाम पर विभाग लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन सीजन के दौरान कहीं न कहीं नहरों के तटबंध जरूर टूटते है। जिसके कारण टेल तक पानी नहीं पहुंचता। अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड मिथिलेश कुमार ने बताया कि तटबंध टूटने का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर टूटे तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें