फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी में डूबीं सड़कें, आवागमन हुआ दुश्वार

Tue, 09 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
भर गया पानी
विज्ञापन
रविवार को सांयकाल से देर रात तक हुई झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगाें को असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश से जगह-जगह पानी लगने से लोग परेशान दिखे। बारिश से जहां क्षतिग्रस्त नालियां उफान मारने लगी, वहीं नालियों के जाम होने से पानी सड़कों पर ही लगा रहा। सोमवार की सुबह तक सड़काें पर पानी लगने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन



रविवार की रात को हुई बारिश होने से सोमवार की सुबह नगरीय इलाकों सहित विंध्याचल में जलभराव होने से लोगाें की दिनचर्या प्रभावित हुई। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं तापमान लुढ़कने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन नगर क्षेत्र में जगह-जगह हुए जलभराव से लोग परेशान दिखे। बारिश जहां किसानाें के लिए लाभकारी साबित हो रही है, वहीं नगरीय इलाकों में जलभराव होने से आवागमन कष्टदायक रहा।

बारिश के बाद नगर के पुलिस लाइन परिसर, तहसील परिसर सहित बेलतर, आर्यकन्या रोड, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, भटवा की पोखरी, पेहटी का चौराहा, पुतलीघर, हयात नगर, देवपुरवा, भैसहिया टोला, सबरी, पांडेयपुर, पुलिस लाइन सहित कई अन्य सड़कों, गलियों, चौराहों, कालोनियों में जलभराव हो गया था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पालिका प्रशासन द्वारा नगर सहित विंध्याचल की क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त नहीं कराए जाने से बारिश के बाद नालियां ओवरफ्लो करने लगी और गंदा पानी सड़क पर फैल गया, जिससे लोगाें को काफी परेशानी हुई। बारिश के पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त नालियाें को दुरुस्त करा कर जलनिकासी समस्या को दूर नहीं कराने का खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें