मिर्जापुर जिले में धौरहा चौकी में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार रात नशे में हंगामा किया। मड़िहान पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
जानकारी के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के धौरहा चौकी में तैनात एक सिपाही की शिकायत अक्सर मिलती थी। चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक जगह शराब-मुर्गा की दावत थी। सिपाही भी उसमें शरीक हुआ था। दावत में उसने छककर शराब पी और वहीं सो गया। पार्टी के बाद लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह उठ नहीं रहा था।
लोगों ने जबरदस्ती उठा दिया तो वह हंगामा करने लगा। इस पर लोगों ने इसकी सूचना मड़िहान थाने पर दी। मड़िहान पुलिस उसे लेकर सीएचसी गई और वहां उसका मेडिकल कराया गया। सीओ आपरेशन अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।