फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में धूप

Mon, 13 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में धूप - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन सुबह के समय हुई बूंदाबांदी से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया था, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद से ही तापमान में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई थी, जिससे लोगाें का हाल बेहाल रहा। तल्ख धूप के कारण घर से बाहर जरूरी कार्यवश निकलने वाले लोग मुंह को कपड़े से ढंक कर ही निकले। 
विज्ञापन



प्रचंड गर्मी में नगर केप्रमुख बाजाराें सहित सड़कों, चौराहों एवं कालोनियों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़क की पटरियाें पर बिकने वाले मौसमी फलों व शीतल पेय पदार्थों की दूकानाें पर ग्राहक जुटे रहे, वहीं जगह-जगह खुले प्याऊ पर पहुंच कर लोग अपने हलक की प्यास बुझाते रहे।


प्रचंड गर्मी में अघोषित बिजली की कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है, जिससे लोग परेशान दिखाई दिए। प्रचंड गर्मी के साथ ही जिले में की जा रही अंधाधुंध बिजली कटौती से जहां उमस भरी गर्मी में रातों की नींद हराम हो रही है, कूलर, पंखे, एसी, फ्रीज नहीं चलने से न तो ठंडी हवा मिल पा रही है और न ही ठंडा पानी।
विज्ञापन



गर्मी में छोटे बच्चों व बुजुर्गों सहित बीमार मरीज परेशान रहे। भीषण गर्मी पड़ने के चलते शीतल पेयजल सहित फलों के जूस, लस्सी की बिक्री जहां जोरों पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें