संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मिर्जापुर की डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय रमाकांत प्रसाद की अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 13 मार्च तक के लिए जेल भेजा गया।
यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मिर्जापुर की डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग का गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ ने डॉ ऋतु गर्ग को आयुष कॉलेज में एडमिशन के फर्जीवाड़े के मामले में 13 मार्च तक जेल भेज दिया है। बता दें कि डॉ. ऋतु गर्ग डॉक्टर संजय गर्ग की पत्नी हैं। डॉ. ऋतु गर्ग को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय रमाकांत प्रसाद की अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 13 मार्च तक के लिए जेल भेजा गया।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की तरफ से अधिवक्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया मामले की अग्रिम विवेचना के दौरान डॉक्टर रितु गर्ग के खिलाफ मिले पर्याप्त साक्ष्य के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एसटीएफ ने गत 13 फरवरी को पूर्व आयुर्वेद निदेशक सत्यनारायण सिंह सहित 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जिस पर कोर्ट संज्ञान भी ले चुकी है। इन पर बिना नीट में सफल हुए 982 अभ्यर्थियों को आयुष कालेजों प्रवेश दिलाने का आरोप है। इस मामले की रिपोर्ट 4 नवम्बर 2022 को हजरत गंज में तत्कालीन निदेशक एसएन सिंह ने दर्ज कराई थी।
Uttar Pradesh | Dr Ritu Garg, Director of Santushti Ayurvedic Medical College, Mirzapur arrested and sent to jail till March 13 in connection with a Ayush scam case: STF