फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जेल में चला तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम और एएसपी सिटी ने मंगलवार को पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार में जांच की। अधिकारियों ने जेल के बैरक की तलाशी लेने के साथ बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उपचार और आहार की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति पुलिस फोर्स के साथ दोपहर में जिला कारागार पहुंचे। जिला कारागार में सबसे पहले सभी बैरकों की तलाशी ली गई। बंदियों के सामान व उनके बिस्तर आदि की जांच की गई। जांच में सब कुछ सामान्य मिलने के बाद अधिकारियों ने बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
अधिकारियों ने जेल के अस्पताल में जाकर बंदियों से इलाज की व्यवस्था के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद पाकशाला में जाकर वहां बन रहे भोजन के बारे में जानकारी ली। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर प्रशंसा की। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा, डिप्टी जेलर सुभाष चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें