लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में पद भार ग्रहण के बाद ग्रुप फोटो संवाद
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब मिर्जापुर का 66वां पदग्रहण समारोह शनिवार को लालडिग्गी के रोटरी भवन में हुआ। डॉ. राजीव अग्रवाल ने तीसरी बार अध्यक्ष और विक्रम जैन ने दूसरी बार सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।
अध्यक्ष के साथ वाराणसी से आए मुख्य अतिथि व पूर्व पीजी रोटेरियन उत्तम अग्रवाल और इनरव्हील क्लब की सचिव एन जयश्री अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद क्लब के पदग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई। सार्जेंट एट आर्म्स रोटेरियन रतन सिंह ने अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर बैठक की शुरुआत कराई।
क्लब लर्निंग फैसिलिटी की जिम्मेदारी रोटेरियन कुलदीप खंडेलवाल, क्लब सर्विस की किरीट बुलनिया, वोकेशनल सर्विस की हेमंत सिंघानिया, कम्युनिटी सर्विस की चंद्रमोहन वासन, इंटरनेशनल सर्विस की शलभ खंडेलवाल और यूथ सर्विस की विशिष्ट गोयनका को सौंपी गई।
वहीं क्लब बुलेटिन एडिटर डॉ. ओम शंकर गुप्ता और फाउंडेशन चेयरमैन की जिम्मेदारी कीर्तार्थ वंसल को दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यक्ति को नेटवर्थ बढ़ाने के बजाय अपनी सर्विस वर्थ बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। संचालन डॉ. ओम शंकर गुप्ता ने किया। संवाद