फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डॉ मन्नू यादव को मिला कला रत्न इंडिया नेटबुक्स सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। पहली बार किसी बिरहा गायक को इंडिया नेटबुक्स लोक गायन सम्मान दिया गया है। बीपीए फाउंडेशन और इंडिया नेट बुक्स की तरफ से नई दिल्ली स्थित क्राउन प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ मन्नू यादव को कला रत्न इंडिया नेटबुक्स लोक गायन सम्मान दिया गया। इस दौरान साहित्यकार ममता कालिया, चित्रा मुद्गल, संजीव कुमार, रणविजय राव आदि रहे।
विज्ञापन

डाक्टर मन्नू यादव संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली , संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश, हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश संस्कृत निदेशालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से सम्मानित हो चुके हैं। अभी कुछ ही दिन पहले भारत सरकार युवा और खेल मामले मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में डॉक्टर यादव ने बतौर जूरी देश की प्रतिभाओं का मूल्यांकन किया था । वे राष्ट्रीय बिरहा अकादमी के माध्यम से देश के होनहार बच्चों को निशुल्क बिरहा का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। उनकी कृति कजरी मीमांसा लोक संस्कृति और परंपरा, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से प्रतिष्ठित पंडित रामनरेश त्रिपाठी वर्ष 2022 में सम्मानित हुई। इनकी किताब बिरहा दर्शन, इतिहास संस्कृति और परंपरा को काफी सरहाना मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें