फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप सरहद की हिफाजत करो, हम सेहत की’

Wed, 27 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते दिव्यांग कुलभास्कर त्रिपाठी (बाएं) - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
हर मुश्किल का मुकाबला करते हुए देश की रक्षा करने वालों के विजय पर्व पर रक्तदान करके लोग गौरव से भर उठे। उन्होंने कहा कि आप सरहद की हिफाजत कीजिए और हम देश की सेहत की हिफाजत करेंगे।  
विज्ञापन



जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में आए रक्तदाताओं ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करते हैं। जिस तरह उन्होंने प्राणों की बाजी लगाकर कारगिल से दुश्मनों को खदेड़ा था, वह विजय दिवस पर याद हो आया। उनकी जीत अवसर पर रक्तदान करना जरूरतमंद की प्राणरक्षा करना है। सभ्य समाज के अध्यक्ष धीरज अग्रवाल के नेतृत्व में  कई लोगों ने रक्तदान किया।


अध्यक्ष ने कहा रक्तदान महादान है। यह मानवता की सेवा है। हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। गरीब सामना पार्टी के कई पदाधिकारियाें ने रक्तदान किया, जिसमें आलोक मौर्य, मुन्नू राम, अनवर अली सागर रहे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनवर अली सागर ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत काम है और जब जवानों और देश के विजय के नाम पर रक्तदान करना हो तो यह गौरव की भी  बात हो जाता है। बसपा नेता सद्दाम ने कहा कि यह दोहरे सौभाग्य का मौका है।
विज्ञापन



एक साथ देश के गौरव का स्मरण और देश के निवासियों की प्राणरक्षा दोनों का मौका मिला है। 


किड्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इमरान खान, आम आदमी पार्टी के राजेश सिन्हा, संदीप विश्वकर्मा, अरविंद भारती, अमन मोदनवाल, समीर एडवर्ड ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जवान अपना खून देते हैं और हम देश में रहने वालों की रक्षा के लिए।


इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कर्मचारी नेता विनोद कुमार सिंह और रामध्यान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम की प्रेरणा से खून देना गर्व की बात है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें