चुनार के लोवर लाइन स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में निरीक्षण करते जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल।
- फोटो : MIRZAPUR
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने शनिवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल नगर में पहुंचे। इस दौरान वह लोवर लाइन स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी गए। डीएम ने सफाई व्यवस्था की बदहाली देख नाराजगी जताई।
उन्होंने आवास में नियमित साफ सफाई कराने, घरों से निकलने वाले कूड़े को समय से उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही कालोनी में उगी घास व नाली की सफाई कराने का निर्देश अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह को दिया। उन्होंने संचारी रोग के दृष्टिगत कालोनी व नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव व सैनिटाइजेशन कराए जाने का भी निर्देश दिया। कहा कि काम में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार नुपूर सिंह, सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, लालमनी व प्रधान लिपिक शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे ।