फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएमओ कार्यालय से संबंधित मामलों का निपटारा न होने पर मंडलायुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित पेंशन अदालत में सीएमओ कार्यालय से संबंधित मामले लंबित होने पर विभागीय अधिकारियों से मंडलायुक्त डॉ.मुथु कुमार स्वामी बी ने कड़ी नाराजगी जताई। पेंशन अदालत में 37 मामले आए। इनमें से 15 का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सीएमओ कार्यालय से संबंधित पेंशन के मामले में लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई और एक माह के अंदर सभी मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेंशन अदालत में मौजूद कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीन रहे सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवानिवृत्ति के बाद के सभी देयकों का भुगतान सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों के पेंशन संबंधी सभी देयकों के भुगतान आदि मामलों की समीक्षा अपने स्तर से करके भुगतान सुनिश्चित करें। पेंशन अदालत में मंडल के सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन से संबंधित कुल 37 दावों की सुनवाई की गई। जिसमें से 15 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। बाकी 22 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह से एक माह के अंदर निपटारा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें