फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बरकछा के छात्रों में मारपीट, चार घायल

Fri, 25 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में गुरुवार को शिवालिक व अरावती हास्टल के छात्रों के बीच मोबाइल पर वॉलीबाल टकराने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चार छात्र घायल हो गए। मारपीट की घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। छात्रों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने देहात कोतवाल व बरकछा चौकी इंचार्ज तथा एक प्लाटून पीएसी को मौके  पर भेजकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में अरावली हास्टल के कुछ छात्र गुरुवार की शाम शिवालिक हॉस्टल के सामने अपने मोबाइल में वाईफाई चला रहे थे। इसी स्थान के थोड़ी दूर पर शिवालिक हॉस्टल के एमटीएम के छात्र वॉलीबाल खेल रहे थे। खेल खेल में वॉलीबाल वाईफाई चल रहे छात्रों के मोबाइल से टकरा गया। जिससे उनका मोबाइल गिर पड़ा।

इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। छात्र गुटों के बीच मारपीट होने की खबर लगते ही दोनो हॉस्टल के छात्र इकट्ठा हो गए और अपने अपने पक्ष की ओर से मारपीट करने लगे। छात्र गुटों में हुई मारपीट से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ते देख छात्रों ने तत्काल पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक  ने सीओ सदर संजय सिंह, देहात कोतवाल व बरकछा चौकी इंचार्ज राजेश यादव को मौके पर भेजा। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें