फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा की बैठक गजिया टोला स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में संपन्न हो गई। बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ रथयात्रा कार्यक्रम के संयोजक गौरव कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम संयोजक गौरव ने रथयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को अभी से तैयारी में जुटने के लिए कहा। उनका कहना था कि रथयात्रा पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी भव्य व आकर्षक होगी। इस दौरान यात्रा के मार्ग निर्धारण के संबंध में सभी लोगों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि किन किन रास्तों पर कहां-कहां भगवान जगन्नाथ की आरती की जाएगी और कहां-कहां नगर वासियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी अमित श्रीनेत ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की यह यात्रा सनातन संस्कृति को एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ने की यात्रा है। हम सभी को इसकी सफलता के लिए वृहद स्तर पर अभी से तैयारियों में जुटना है। बैठक में राकेश गुप्ता, मनोज दमकल, हेमंत सिंह, शिवांशु सिंह, अतुल गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, विवेक राजपूत, लोक नारायण अग्रहरि, सुब्रतो गुप्ता, दिव्यांश अग्रवाल, शुभम मिश्रा, विष्णु गुप्ता, विशाल दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें