फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण न होने से जगह-जगह कूड़ा एकत्रित हो गया है। डंपिंग के लिए समसपुर में बनाए गए स्थल तक जाने वाले मार्ग पर जगह जगह गड्ढा होने से डंपिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए पिछले वर्ष तात्कालिक उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार कूड़ा डंपिंग स्थल हेतु भूमि आरक्षित की गई। और स्थल तक जाने के लिए तात्कालिक जिलाधिकारी के मौखिक आदेश पर वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था बनाकर डंपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। रास्ता अवरुद्ध होने के संबंध में अधिशासी अधिकारी राजपति ने बताया कि रास्ते के पास एक निजी चिकित्सालय स्थित है। जिनके द्वारा जानबूझकर रास्ते में गड्ढे बना दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी से वार्ता कर मामले से अवगत कराया गया है। उपजिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देशित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें