धान की सीधी बुआई के लिए भटवारी में किसानों को जागरुक करते कृषि वैज्ञानिक।- सोशल मीडिया।
हलिया। हलिया के ग्राम पंचायत भटवारी एवं डिघिया में किसानों को धान की सीधी बोआई (डीएसआर) तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसानों को बताया गया कि जून में खेत तैयार कर चुके किसान डीएसआर यंत्र से धान की सीधी बोआई कर कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं।
यूपी एग्रीज योजना के अंतर्गत 30 गांवों का चयन किया गया है, जहां प्रगतिशील किसानों को धान की सीधी बोआई और रोपाई की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान वाराणसी के वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह ने किसानों को डीएसआर विधि की विशेषताओं और लाभों के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेंद्र ने कहा कि पारंपरिक रोपाई में मजदूरी की लागत अधिक आती है। बारिश से पहले धान की सीधी बोआई से लागत घटती है, उत्पादन बढ़ता है।