फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्याचल में भीड़ के कारण जाम से जूझे श्रद्धालु

विज्ञापन
विंध्याचल में अटल चौराहा पर लगी वाहनों की कतारें।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष तृतीया के विशेष शुभ मुहूर्त पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं के वाहनों के दबाव से हाईवे समेत विंध्याचल की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में घंटों तक वाहन रेंगते रहे, इससे दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के अमरावती चौराहा, रेहड़ा चुंगी, पटेगरा नाला पुल, रोडवेज, मोतीझील मार्ग, बनारस बस स्टैंड और बरतर तिराहे समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहे। कई श्रद्धालुओं ने यातायात व्यवस्था की बदइंतजामी पर नाराजगी जताई।
स्थिति गंभीर होते देख एडीशनल एसपी सिटी रितेश सिंह स्वयं सड़क पर उतरे। उनके साथ विंध्याचल थाना प्रभारी अजित सिंह, लालगंज थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय, धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें