शहरनामा की फोटो--विंध्याचल स्थित पक्काघाट पर मां गंगा आरती के दौरान मौजूद लोग।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। विंध्याचल पक्का घाट पर विंध्य विकास परिषद की तरफ से सोमवार को मां गंगा की आरती की गई। आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मां गंगा की आरती की।
आरती पूजन के समय दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गंगा आरती के दौरान जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, आनंद तिवारी, दिनेश गुप्ता, गगन माली, राम जी माली, राज तिवारी, हिमांशु मिश्रा, रमेश, संतोष साहू आदि का सहयोग रहा। आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने बताया प्रत्येक दिन शाम को मां गंगा की भव्य आरती की जाती है।