फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 वर्ष में लिए गए शुल्क, फीस वृद्धि और दिए वेतन का मांगा विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
विज्ञापन


मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बुधवार को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने 10 वर्ष में विद्यालयों की ओर से लिए गए शुल्क, शुल्क वृद्धि और शिक्षकों को दिये गये वेतन का विवरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शुल्क, शुल्क वृद्धि व वितरित वेतन की जांच की जाएगी। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया कि एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से अनिवार्य रूप से पठन-पाठन कराएं। किसी संदर्भ पुस्तक की आवश्यकता होने पर पुस्तकालय में उपलब्ध कराएं और बच्चों को दें। शुल्क नियामक अधिनियम के तहत प्रावधानों का उल्लंघन करने पर पहली बार एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। स्टेशनरी, जूते-मोजे, ड्रेस एक नियत निजी दुकान से बिक्री पर प्रतिबंध है। काशन मनी को विद्यालय छोड़ते समय बच्चों को अनिवार्य रुप से वापस करें। इस मौके पर सीडीओ विशाल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, सीए रवि कुमार कल्याणी, कोषाधिकारी सौरभ कुमार, सहायक अभियंता बीके पांडेय, प्रधानाचार्य सूचितनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें