फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में पेयजल योजनाओ की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने हर घर जल योजना के तहत कार्य कर रही एजेंसियों से कहा कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइनो को ठीक कराते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं। कहा 100 प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी बीडीओ से कहा कि अपने-अपने ब्लॉकों में सत्यापन कराएं। सोमवार तक हर हाल में सत्यापन की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ताकि अधिशासी अभियंता जल निगम संबंधित कार्यदायी संस्था से मरम्मत करा सकें। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण से कहा कि यदि डीपीआर में कुछ जगह या गांव छूट गए हों तो उसकी भी जांच करा लें। उन्होंने बीडीओ से कहा कि जहां पर टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही हो, वहां गर्मी को देखते हुए नियमित जलापूर्ति कराई जाए। बैठक में एडीएम नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य विभाग और कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें