फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः केशव प्रसाद मौर्या बोले- कोई गुमराह करके, विदेशी पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करेगा तो होगी कठोर कार्रवाई

Thu, 24 Jun 2021 03:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां उन्होंने मंडल के 511 करोड़  की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मीडिया से वार्ता में धर्मांतरण,  जनसंख्या नियंत्रण कानून और ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
मिर्जापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई गुमराह करके, विदेशी पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करेगा तो यूपी कोई चारागाह नहीं है जो चरते रहेंगे। उन पर कठोर करवाई की जाएगी। यह बात उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण कानून के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। कहा कि ना तो तुष्टीकरण की राजनीति होगी ना ही किसी के साथ भेदभाव किया जाएगा। यूपी के बंटवारे पर केशव मौर्य ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आगामी ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बारे में उप मुख्यमंत्री ने  कहा कि न घोड़ा दूर है न मैदान। जिसकी सीटें ज्यादा होंगी वही विजेता होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार और जानदार संबंध है। मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से बहुत अच्छा संबंध है।

विज्ञापन

इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने जीआईसी स्थित मैदान में मंडल के पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम की लगभग 500 करोड़ की 516 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी दरबार में डिप्टी सीएम ने टेका मत्था

मां विंध्यवासिनी दरबार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर दौरे के दौरान बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी  दरबार में मत्था टेका। विधिवत दर्शन पूजन के बाद आरती की। परिसर में मौजूद अन्य विग्रहों के समक्ष भी शीश नवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें