हलिया। न्याय पंचायत मतवार के ग्राम प्रधानों के साथ ही ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए बड़ौहीं मोड़ पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कहा जब तक मतवार न्याय पंचायत के गांवों को ब्लाक मुख्यालय के लिए संपर्क मार्ग नहीं बन जाता है तब तक लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव में ब्लाक मुख्यालय आने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानियां होती हैं। कोई बीमार पड़ जाए तो रास्ते के अभाव में एंबुलेंस भी गांव में नहीं पहुंच पा रही। इससे ग्रामीणों को समय से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने कहा मतवार से हलिया ब्लाक के लिए संपर्क मार्ग वन विभाग की भूमि क्षेत्र में पड़ने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा। सड़क के लिए ग्रामीण काफी दिनों से प्रयासरत हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान मतवार लालबहादुर पाल, हर्रा कमलेश कुमार, बेलाही कमलेश कुमार, मटिहरा आयत्री प्रसाद के अलावा श्याम बहादुर पाल, विवेक सिंह, विराट सिंह, निशू सिंह, रमेश शुक्ल, राहुल प्रताप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, बृजेश पाल, गौरव सिंह, रामकृष्ण सिंह, अमृतलाल कोल, यंती, बिंदू, मेहरी, सुमन, अंजू, सुनैना, छोटे लाल शर्मा, लक्ष्मन कोल, सुनील पाल, रमाशंकर, आदर्श, हीरालाल कोल, सुशील, बाजीलाल, कमलाशंकर, रमाशंकर गुर्जर आदि रहे।