फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवती की मौत के बाद कार्रवाई की मांग, अंतिम संस्कार से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी शिवानी (17) की वाराणसी में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित अपने बगीचे में रखकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

शाम चार बजे से परिजन शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। शिवानी बिंद की बुधवार को वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हादसे में बाइक चला रहा उसका साथी किशन भी घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। शिवानी की मां तारा देवी ने आरोप लगाया कि किशन यादव उनकी बेटी को साथ ले गया और बाइक से धक्का देकर मार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ऑटो से जा रही थी, युवक जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था।
उन्होंने बताया कि बेटी की शादी नहवानीपुर में तय हो चुकी थी। छेका भी हो गया था और दो-तीन महीने में शादी की तैयारी थी। परिजनों की मांग है कि किशन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कछवां और चुनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें