फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुंबई में मिलीं चारों युवतियां, पुलिस लेकर लौट रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र से लापता चार युवतियों का पता मुंबई में चला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चारों को बरामद कर लिया। पुलिस उन्हें लेकर वापस लौट रही है। पूछताछ में पता चला कि चारों मुंबई घूमने के लिए गई थीं। चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव से मंगलवार को चार युवतियां लापता हो गई थीं। चारों सुबह घर से कैलहट बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। इस पर परिजनों ने अपने स्तर से उनकी तलाश की। सफलता नहीं मिलने पर बुधवार को चुनार थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। लापता युवतियों में दो सगी बहनें हैं। चारों हाईस्कूल और इंटर की छात्राएं हैं और पड़ोस में रहती हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवतियों की तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि चारों मुगलसराय से ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठकर मुंबई पहुंची थीं। इनमें दो युवतियां पहले भी मुंबई की एक बर्फ फैक्टरी में काम करने जा चुकी हैं। वहीं, एक युवती की बहन और जीजा रहते हैं। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस परिजनों के साथ मुंबई पहुंची और चारों को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि चारों मुंबई घूमने गई थीं और उनके मोबाइल फोन बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें