मिर्जापुर। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑफ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक रविवार को पंचतला रिसॉर्ट में हुई। इसमें प्रदेश के 58 जिलों से दवा कारोबारी प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में दवा कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं, सरकारी नीतियों और नियमों से आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों तथा दवा कंपनियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में एआईओसीडी के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी, ओसीडीयूपी के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री सुधीर अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। संवाद