फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नदीहार गांव के पास रेल लाइन पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़/सक्तेशगढ़। थाना क्षेत्र के नदीहार गांव के पास चुनार-सोनभद्र रेल खंड पर शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे एक युवक का शव मिला। लूसा स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

लूसा स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात सोनभद्र की तरफ से आ रही मालगाड़ी लगभग डेढ़ बजे रात लूसा स्टेशन पर पहुंची। मालगाड़ी के गार्ड ने बताया कि सिग्नल से बाहर रेल लाइन के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने जीआरपी चुनार तथा राजगढ़ थाने की पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे अप मूरी एक्सप्रेस मिर्जापुर से सोनभद्र की ओर गई थी। उसी ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई होगी। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अमर बहादुर ने बताया कि शुक्रवार की रात जीआरपी द्वारा रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर राजगढ़ पुलिस शव की तलाश करने लगी। शनिवार को सुबह करीब पांच बजे नदीहार गांव के पास चुर्क-चुनार रेल मार्ग पर 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ ऑपरेशन ने बताया कि युवक के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिस पर नाम दिखाई नहीं दे रहा है। आधार कार्ड पर बंगाल लिखा हुआ है। उससे आधार पर कार्ड की जांच कराई जा रही है। आधार कार्ड पर जो पता लिखा है। उसे उस पुलिस स्टेशन पर पहचान के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें