फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पानी के लिए नुनौटी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। राजगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत नुनौटी के पुरवा चौका में शनिवार को ग्रामीणों ने पानी के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि एक हजार की आबादी वाले गांव में इस प्रचंड गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जल जीवन मिशन के तहत एक साल पहले 100 से ज्यादा कनेक्शन कर टोटी तो लगा दी गई, लेकिन आज तक उसमें पानी नहीं आया। भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए दूर-दराज से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि पीने के पानी के लिए पशुओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या की तरफ से कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने अविलंब जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। इस दौरान शमशेर सिंह, अवधेश सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश, आशा देवी, उर्मिला, रेशमा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें