फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के करहर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस इसे हादसा बता रही है तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को घर से निकला था। जिसके बाद सुबह शव मिला है। उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करहर गांव निवासी राजेश गौतम ओडिशा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनको तीन पुत्र गुलशन, रजनी उर्फ सत्यप्रकाश, सौरभ और पुत्री श्वेता हैं। दूसरे नंबर का पुत्र रजनी उर्फ सत्यप्रकाश (20) बृहस्पतिवार की रात को छत पर सोया था। उसे रात डेढ़ बजे छत पर देखा गया था। इसके बाद वह किसी का फोन आने पर घर से निकल कर गया था। शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला। उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट लगी थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भी शव की शिनाख्त किया। युवक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना था कि किसी का फोन आने पर वह रात को डेढ़ बजे के करीब घर से निकला था। उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। मांग किया कि हत्यारोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। थानाध्यक्ष राम स्वरुप वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन हादसे में मौत होने की बात सामने आ रही है। परिजनों का आरोप है तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
दो माह पूर्व हुआ था विवाद
मृतक के बड़े भाई गुनशन ने बताया कि उसका भाई एक लड़की से प्रेम करता था। लड़की के घर वालों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी। रात के समय उसके भाई को कौन बुलाया। किसके बुलाने पर वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। उसका मोबाइल भी नहीं मिला। शव के पास मोबाइल का कवर था पर मोबाइल नहीं था। मोबाइल काल डिटेल से पता चलेगा कि उसके भाई को कौन बुलाया था। मांग किया कि हत्योपियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें