फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ट आफिस के पीछे कूड़े में बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। युवक मंगलवार की सुबह से लापता था। वह नशे का भी आदि था। शव के पास भी नशे का सामना मिला है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा निवासी रवि विश्वकर्मा (23) मजदूरी करता था। 11 माह पहले उसकी शादी घंटाघर निवासी युवती से हुई थी। रवि नशे का आदि था, इस वजह से पत्नी से उसका विवाद होता था। पिछले तीन माह से पत्नी मायके में रह रही थी। उसे एक पुत्र है। मंगलवार की सुबह दस बजे रवि विश्वकर्मा घर से निकला। परिजनों को लगा कि वह काम पर गया होगा। इधर बुधवार की सुबह 9 बजे पोस्ट आफिस के पीछे कूड़े में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। लोगों के बताने पर परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई है। उसके पिता गणेश ने तहरीर दी कि उसका पुत्र सोमवार से लापता था। उसका शव बरामद हुआ है। इसकी जांच की जाए। मौके पर पहुंचे फतहां चौकी प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि पत्नी से विवाद था, नशे का आदि था। मौके पर भी नशे का इंजेक्शन मिला है। प्रथम दृष्टया नशे से मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें