जिगना थाना क्षेत्र के जिगना पूर्व कोट गांव के पास रेलवे के निष्प्रयोज्य कमरे में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
जिगना व गैपुरा के मध्य गेट संख्या 14 जहां अब भूमिगत पुल बन गया है, वहां पहले से बने कमरे खाली पड़े हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे एक कबाड़ बीनने वाला वहां पहुंचा तो कमरे से दुर्गंध आ रही थी। देखा तो वहां एक अधेड़ चेकदार गमझा लपेटे पड़ा है। उसने इसकी सूचना रेलवे के की मैन को दी। की मैन ने जिगना रेलवे स्टेशन मास्टर को शव मिलने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर उप निरीक्षक छोटूराम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शरीर पर चेकदार गमझा था। शव एक बोरी पर पड़ा हुआ था। पास में ही दो थाली, एक गिलास पड़ी थी। कुछ चावल बिखरा हुआ था। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।