फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीसीएम और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल; चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Wed, 17 Jul 2024 01:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक से टक्कर होने के बाद डीसीएम सवार की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के चिरूईराम गांव के सामने फोरलेन सड़क पर ट्रक और डीसीएम की टक्कर में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक डीसीएम सवार और दूसरा ट्रक चालक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
मध्य प्रदेश विदिशा निवासी आबीर (30) अपने भाई साबिर (35) के साथ डीसीएम लेकर मिर्जापुर की ओर से मध्य प्रदेश जा रहा था। बुधवार की सुबह लालगंज के चिरूईराम गांव के सामने पहुंचे तो चालक को झपकी आ गई। जिससे वह डिवाइडर क्रॉस करके दूसरे तरफ डीसीएम को लेकर चला गया। जैसे ही वह दूसरी तरफ पहुंचा तो मध्य प्रदेश से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 

रांग साइड डीसीएम अचानक पहुंचने पर मध्य प्रदेश से मिर्जापुर जाने वाला ट्रक डीसीएम को बचा नहीं सकी। जिससे दोनों की टक्कर में डीसीएम सवार एक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेज दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिवार को सूचित कर दिया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जब तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच जाते तब तक यह पता करना मुश्किल है कि मृतक का कौन है। जो आईडी उनसे मिला है उसमें आबीर और साबिर नाम अंकित है। परिजनों के आने के बाद पता चलेगा कि उसमें किसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें