फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटी ने पिता का दाह संस्कार रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। क्षेत्र के भटेवरा रामपुर गांव में शुक्रवार को भोर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन दाह संस्कार करने के लिए राम गया घाट पहुंचे। इसी बीच मृतक की बेटी ने वहां पहुंचकर दाह संस्कार रोकवा दिया। बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भटेवरा रामपुर गांव निवासी श्याम लाल गौड़ (55) की शुक्रवार की भोर में मौत हो गई। राम गया घाट पर दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मृतक की विवाहिता बेटी फोटो देवी मौके पर पहुंची और दाह संस्कार से मना करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची अष्टभुजा चौकी पुलिस ने दाह संस्कार रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोटो देवी ने पिता की मौत की जांच के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि किसी ने जहर खाकर जान देने की सूचना दी थी। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें