अहरौरा। क्षेत्र के नुआंव मोड़ के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार बुआ और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को चुनार सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बुआ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल भतीजे को वाराणसी रेफर कर दिया।
अदलहाट के रानीबाग निवासी समीर बाइक से अपनी बुआ चंदतारा निवासी सिलाड़ी चुनार को लेकर इमलिया चट्टी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। नुआंव मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी चुनार पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने चंदतारा को मृत घोषित कर दिया। घायल समीर को वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है जबकि उसका भतीजा घायल हुआ है।