फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कलवारी के पास शुक्रवार को साइकिल से घर आ रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पटेहरा चौकी क्षेत्र के सुगापांख गांव निवासी राजेश की पुत्री निर्मला (18) शुक्रवार की सुबह कालेज पढ़ने गयी थी। कालेज से छुट्टी होने के बाद घर वापस लौट रही थी। कलवारी में किसी अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गयी। उधर मौका पाकर चालक वहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। गंभीर अवस्था देखकर डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। एक माह बाद छात्रा की शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें