फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार दुबे की अगुवाई में शुक्रवार को नगर के सुंदर मुंदर कॉलेज से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर साइकिल यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने रैली को रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा नगर और गांव में हो रही है।
विज्ञापन

सुनील ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से जन-जन को बताया जा रहा कि समाजवादी सरकार में किसी जात-पात, धर्म, समुदाय के बीच भेदभाव नहीं किया जाता। सिर्फ विकास का कार्य होता था। इस दौरान सुनील यादव, सुशील पांडेय, गौरव केशरी, लकी यादव, अभिषेक गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, रामजी यादव, रत्नेश विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें