मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलमन देवरिया गांव में ग्रामीणों ने प्राचीन शंकर जी मंदिर को मनबढ़ के चंगुल से मुक्त कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने देहात कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर मनबढ़ पर कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि मनबढ़ के बारे में कई बार थाना पुलिस के साथ ही जिले के उच्चाधिकारियों तक शिकायत की गई। इन सब के बावजूद आजतक मनबढ़ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की महिलाएं प्रत्येक सोमवार को मंदिर में विराजमान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जाती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई न किए जाने की दशा में यदि कोई अप्रिय घटना हुई तो इसका सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। शिकायती पत्र सौंपने वालों में शिवशंकर, सुभाषचंद्र मिश्र, लक्ष्मी, धीरज कुमार, विवेक कुमार, दिनेश कुमार आदि शामिल थे।