मिर्जापुर। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला प्रभारी शेषधर दुबे ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आज भी वही हो रहा है जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था। उनके घरों, दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्याएं की जा रही है। इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले सामने आए हैं। इस तरह की घटनाओं से कश्मीरी पंडित डरे और सहमे हैं। दहशत के माहौल में रोजी-रोजगार और व्यापार छोड़ने को विवश हो रहे हैं। सागर पाल संग सुरेश सिंह, व्यासमुनि तिवारी, दिनेश चौबे, बबउ सिंह, राजन सिंह, लाल बहादुर मौर्या, अनारुल्लाह अली, लक्ष्मी नरायन, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।