फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के लिए नागरिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति और सफाई की चरमरई व्यवस्था से आक्रोशित भरपुर मुहल्ले के निवासियों ने शुक्रवार को सड़क पर आकर प्रदर्शन किया। जाम में फंसे एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल ने लोगों को समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के भरपुर मोहल्ले के नागरिकों ने वार्ड सभासद गौतम मौर्या के नेतृत्व में पेयजल आपूर्ति व चरमराई सफाई व्यवस्था की शिकायत कई बार पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से किया था लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। परिणाम स्वरूप समस्या के समाधान के लिए बाशिंदे सुबह स्टेशन से बाजार व कचहरी जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच तहसील जा रहे एसडीएम चुनार भी जाम में फंस गये। उनके समझाने बुझाने और तत्काल समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बाशिंदों ने एसडीएम को बताया कि पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन की साफ- सफाई लंबे समय से नहीं होने के चलते पानी बिल्कुल धीमी गति से आने के साथ ही पेयजल आपूर्ति करने का कोई समय निर्धारित नहीं है। पानी में बालू के साथ ही बदबू व कीचड़ भी आता है।लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। साफ सफाई की व्यवस्था भी चरमराई हुई है, कहने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं। समय से न तो साफ- सफाई की जा रही है और न ही कूड़ा ही उठाया जा रहा है। न ही नालियों की सफाई व छिड़काव आदि ही कराया जा रहा है। बाशिंदों ने आरोप लगाया कि मुहल्ले के लोगों के साथ पालिका प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सभासद गौतम मौर्या ने बताया कि वार्ड की समस्या को बोर्ड बैठक में रखने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। महीनों से चरमराई पेयजल आपूर्ति की समस्या से पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह को अवगत कराया गया है। लेकिन अब तक समाधान नही हो सका।यदि शीघ्र समाधान नही हुआ तो बाशिंदों के साथ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कृष्णावती देवी, मधुमिता, सुनीता, प्यारी देवी, उर्मिला, पप्पू गुप्ता, शंकर मास्टर, चन्द्रबली मौर्य, जय प्रकाश मौर्य, राजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें