मिर्जापुर के टेक्निकल डायरेक्टर जिबनंदी हत्याकांड में जिले की चुनार पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार की भोर फरार चल रहे एक आरोपी को धौहा पहाड़ी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी भानू के दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली भी लगी।
घायल को मण्डलीय अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह व एएसपी सिटी संजय कुमार मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ किये। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पकड़े आरोपी ने कम्पनी के मालिक को धमकी दी थी, रंगदारी के लिए आया था।
हत्याकांड में दो आरोपी अनिल व भोनू पहले ही पकड़े जा चुके हैं। फरार चल रहे तीन आरोपियों पर गुरुवार को ही आईजी ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था । शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर आरोपी भानू को गिरफ्तार कर लिया।