थाना क्षेत्र के बसही मठ गांव के सामने साइकल सवार को बचाने के चक्कर में सोमवार की शाम छह बजे ट्रक व बस के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने 11 लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एक निजी बस बथुआ से सवारियों को लेकर सोमवार को हलिया के मनिगढ़ा जा रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। बस जैसे ही मिर्जापुर रीवा मार्ग पर बसही मठ के पास पहुंची कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस में टक्कर मार दिया। आमने सामने हुई टक्कर से बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे।
चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए सभी को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में रोशन 50 वर्ष पत्नी कलीम निवासिनी भदोही, सबीना बेगम 40 वर्ष पत्नी असलम निवासिनी हलिया, जदलाल 35 वर्ष रर्मई , नंदलाल 55 वर्ष निवासी बड़गड़ा हलिया, रामदीन 50 वर्ष चेकपोटार हलिया, रामू पांडेय 30 वर्ष निवासी बोधीपुर हलिया, बुद्धू 60 वर्ष, मुंदर 30 वर्ष निवासी अहुगी खुर्द हलिया, भारत 50 वर्ष, श्रीराम 45 वर्ष, निवासी सुईया कला हलिया, सेवालाल 40 वर्ष निवासी मनिगढ़ा हलिया, गोपाल 25 वर्ष पिड़रिया हलिया, बबुंदर 20 वर्ष निवासी पिड़रिया, गिरजा 50 वर्ष हलिया, रिंकी 21 वर्ष, विद्यावती 30 वर्ष, थोथा हलिया, बिंदू 26 वर्ष हलिया, नसीर 60 वर्ष हलिया सहित कई अन्य शामिल हैं। कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। रेफर होने वालों में रोशन, सबीना, जदलाल, रामजीत, बु़द्धू, नंदलाल, भारत, श्रीराम, विद्यावती शामिल हैं।