फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार में व्यापारी सड़क पर उतरे, किया प्रदर्शन

Sun, 17 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चुनार में शनिवार को दूकानें बंद रहीं - फोटो : mirzapur
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। सराफा व्यवसायी की दिन दहाड़े बदमाशों द्वारा चुनार-वाराणसी राजमार्ग पर गोली मार कर हत्या कर दिए जाने और घटना का  खुलासा नहीं होने से आक्रोशित व्यापारी  शनिवार को अपनी दुकान बंद कर सड़क पर उतर आए।  

पुलिस की नाकामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय अपना विरोध पत्र प्रदान किया। व्यापारियों ने कहा कि तीन दिन के अंदर हत्यारों की गिरप्तारी न हुई तो वह अपने हितों के लिए बड़ा जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



बंदी के चलते पूरे दिन नगर में सन्नाटा छाया रहा ा।


    युवा व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार को चुनार के सभी व्यापारी अपने दुकान को बंद कर सड़क पर उतर आए। 11 जुलाई को अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर इलाके में बदमाशों द्वारा सराफा व्यापारी अनिल रस्तोगी की गोली मार कर हत्या करने और उनके पुत्र अमित रस्तोगी पर जान लेवा हमला करने वाले बदमाशों को गिरप्तार करने की मंाग करने लगे।


युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष यासीन राइन ने कहा कि आए दिन हौसला बुलंद अपराधी खुले आम व्यापारियों और आम जनता पर जान लेवा हमला कर रहे हैं और रंगदारी वसूल रहे हंै। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मौन है। जिससे जनता का विश्वास पुलिस से उठता जा रहा है।
विज्ञापन



महामंत्री संजय साहू ने चेतावनी दिया कि यदि तीन दिन के अंदर पुलिस बदमाशों को गिरप्तार कर मामले का खुलासा नहीं करेगी तो व्यापारी अपने हितों की रक्षा हेतु सड़क पर उतरने को मजबूर होगें। व्यापारियों ने एसडीएम के न उपलब्ध होने पर अपना मांग पत्र नायब तहसीलदार कमल सिंह को सौंपा। इस दौरान प्रदीप साहू, पारस गुप्ता, विजय जायसवाल, सुनिल  गुप्ता, मनोज केशरी, आशीष गुप्ता, धीरज वर्मा, साबिर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें