फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर चांड़ कर हजारों की चोरी

Thu, 08 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा बाजार स्थित एक बिसातबाना की दूकान का शटर चाड़ कर मंगलवार की रात चोर 70 हजार रुपये नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। मकान के दूसरी मंजिल पर सो रहे परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब वह सुबह उठ कर नीचे आए तो कमरे में सारा सामान बिखर पड़ा देखा। भुक्तभोगी ने तत्काल बरौधा पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। जानकारी होते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचेे। 
विज्ञापन


बरौधा बाजार निवासी अब्दुल जिलानी ने अपने मकान  के पहले तल पर बिसातबाना की दूकान खोल रखी है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात आठ बजे दूकान बंद कर वह अपने परिवार के साथ दूसरे मंजिल पर सोने चले गए। देर रात पहुंचे चोर शटर चाड़ कर अंदर घुस गए और पूरे दूकान को खंगाल डाला। दूकान में रखी आलमारी की चाभी चोर पा गए। जिससे आलमारी खोल कर उसमें रखा 70 हजार रुपये नदगी व सोने चांदी के करीब सवा दो लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए।

सुबह नींद खुलने पर नीचे आए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। यह देखते ही परिवार के लेागों के होश उड़ गए। आनन फानन में घटना की सूचना बरौधा पुलिस चौकी को दी गई। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने छानबीन करने में जुट  गई। परिजनों ने बताया कि इलाके में कई चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन अभी तक एक का भी खुलासा नहीं हो पाया है। इससे चोरों का हौसला बुलंद है और चोर घटना पर घटना करते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें