फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह गिरफ्त में

Sun, 23 Apr 2017 12:33 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य और बरामद बाइक्स - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के देवलासी मोड़ टोल प्लाजा के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात अंतरजनदीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशान देही पर विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई चोरी की दस बाइके बरामद की गई। तलाशी के दौरान इनके पास से दो रिवाल्बर एक तमंचा, कारतूस तथा चार मोबाइल बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ चोरी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ये बाते पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अदलहाट क्षेत्र में गत दिनों कई बाइकों की चोरी होने की सूचना मिली थी। जिसको बरामद करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरिवंद मिश्रा के निर्देशन में सीओ चुनार मुकेश उत्तम के नेतृत्व में अदलहाट थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व नरायनपुर चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर को लगाया गया था। टीम सुराग रसी में लगी थी कि शुक्र्रवार की रात सूचना मिली कि अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के कुछ सदस्य इलाके में चोरी की बाइकों को बेचने के लिए आए हुए है।

जानकारी होते ही पुलिस अदलहाट के देवलासी मोड़ पर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करते हुए गैंग के सरगना सोनू सिंह पुत्र अकबाल  बहादुर निवासी चांद खम्हरिया थाना खीरी जनपद इलाहाबाद, अभिषेक सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी ममोलापुर चुनार, दिनेश पटेल पुत्र रामकेश निवासी बेलवरिया अदलहज्ञट, पुष्पराज सिंहे पुत्र जयनारायण सिंह निवासी सोनबरसा अहरौरा, अविनाश सिंह पुत्र गंगाराम निवासी पचेगढ़ा अदलहाट, मनीष पटेल पुत्र दूधनाथ निवासी बेलवरिया अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया। इनके निशान देही पर पुलिस ने दस बाइकों को बरामद किया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो रिवाल्बर, एक देशी तमंचा तथा कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपना शौक पूरा करने के लिए जनपद मिर्जापुर,चंदौली, वाराणसी समेत आसपास के इलाकों से बाइकों की चोरी कर बेचते है। बताया कि सोनू पर छिनैती, लूट, वाहन चोरी समेत दो दर्जन मुकदमें है। कप्तान ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषण की। इस दौरान यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें