फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसा ट्रक, छात्रा घायल

Tue, 28 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
स्कूल में ट्रक
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार से राजगढ़ जा रहा एक ट्रक सोमवार की दोपहर अनियिंत्रत होकर प्राथमिक विद्यालय हिनौता की बाउंड्री तोड़ते हुए बाथरूम में जा घुसा। हादसे में कक्षा तीन की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षक छात्रा को आनन फानन में सीएचसी राजगढ़ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।          चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ददरा गांव निवासी अब्बास की नौ वर्षीया बेटी हिना प्राथमिक विद्यालय हिनौती में कक्षा तीन की छात्रा है। सोमवार को वह सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। 
हिना बाथरूम गई थी, उसी दौरान चुनार से राजगढ़ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री तोड़ते हुए स्कूल के भवन में जा घुसा। ट्रक के धक्के से बाथरूम की दीवार टूट कर हिना पर गिर गई। वह बुरी तरह घायल हो गई। गनीमत है कि बाथरूम से टकराने के बाद ट्रक वहीं रुक गया, अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। भवन में ट्रक घुसने की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने चालक को वहीं बैठा लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बादखंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें