जिले में अपराध कर भागना अब बदमाशों के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। क्योंकि पुलिस अब उनपर मुखबिर के जरिए ही नहीं जनपद के प्रमुख चौराहों पर लगाए जा रहे 15 सीसी कैैमरे से भी निगाह रखेगी। फिर भी कोई बदमाश अगर किसी प्रकार का अपराध कर भागने की कोशिश करता है तो पुलिस उसकी पहचान कर तत्काल दबोच लेगी।
एसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने तथा आपराधियों पर निगाह रखने के लिए 15 स्थानों पर सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। पुलिस की माने तो सीसी कैमरा लगने से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। इससे जिले में दाखिल होने वाले अपराधियों की पहचान आसान होगी। साथ ही बाइक व वाहन चोरी कर भागने वालों की पहचान करने में आसानी होगी।
एसपी ने बताया कि पहला नगर के बथुआ तिराहा, दूसरा नटवंा चौक, तीसरा लालडिग्गी, चौथा कटरा कोतवाली, पांचवां सिविल लाइन पेट्रोल पंप के पास, छठवां संकट मोचन, सातवां बरौंधा कचार , आठवां बाटा चौराहा वासलीगंज, नौवां मुकेरी बाजार, दसवां, भरुहना चौराहा, 11वां वासलीगंज के पास लगाया जाएगा। इसके अलावा कछवां थाना, अहरौरा थाना, चुनार तथा ,लालगंज इलाके में कैमरे लगाए जाएंगे।