फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बक्से में किया कैद, हुई बेहोश

Thu, 03 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक एक किशोरी को बुधवार की सुबह उठा ले गया और कमरे में बक्से में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। एक महिला से जानकारी मिलने पर किशोरी के घर वाले मोहल्लेवासियों के साथ पहुंचे और खोजबीन की तो बक्से में किशोरी अचेत मिली। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपी किशोरी को क्यों ले गया था, इसका पता नहीं चल सका। तहरीर मिलने पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


 किशोरी के पिता के अनुसार सुबह करीब दस बजे उन्होंने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को खाना देने के लिए बुलाया। नहीं आने पर उसके बारे में घर की महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि वह सुबह से दिखाई नहीं दे रही है। खोजबीन के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो मोहल्ले के लोगों को बताया। इस पर सभी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच, एक महिला ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसे उठा कर ले जा रहा था।

आशंका होने पर जब उसके घर में घुसे तो किशोरी नहीं मिली। इसी बीच निगाह एक बक्से पर गई। बक्सा खोल दिखाने को कहा तो परिवारवाले नाराज हो गए, लेकिन जब बक्से को खोला गया तो किशोरी उसमें बेहोश पड़ी थी। उसे बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया गया। इस मामले में घर वालों ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ बेटी को जबरन घर में बंद करने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें