फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के विवाद में पथराव, 16 घायल

Thu, 03 Nov 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पथराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मियागंज में युवक और युवती के कोर्ट मैरिज के मामले में दूसरे दिन बुधवार को भी ईंट पत्थर चले। इसमें 16 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख पथराव कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मियागंज गांव निवासी लक्ष्मी देवी की पुत्री ने गांव के ही सुमित के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी विवाद के चलते मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद पथराव हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को शांति भंग में एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। जमानत मिलने के  बाद वह घर पहुुंचे। बुधवार की सुबह दोनों पक्ष जैसे ही आपने-सामने हुए फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, छतों से पथराव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक  रमेश चंद्र पांडेय और मानीमऊ चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख पथराव करने वाले भाग गए।

 पथराव में एक पक्ष से नेहा पुत्री बालक राम, दुन्नी पुत्र मंगूलाल, अंकित पुत्र पप्पू, विपिन पुत्र लालाराम, रामकली पत्नी मुंशीलाल, अजय पुत्र राधेश्याम, विशाल पुत्र नंदकिशोर, रामजोर पुत्र शिवशंकर, गुड्डी पत्नी आनंद कांत, रजोली पत्नी रामऔतार व दूसरे पक्ष से बाबूलाल पुत्र दुलारे, राजकु मार पुत्र भईयालाल, मुन्नीदेवी पत्नी बाबूलाल, सुनीता पुत्री भईयालाल, सोनी पत्नी भईयालाल घायल हो गए। सभी ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में पत्र न देने के कारण कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने मानीमऊ चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि 18 से 55 वर्ष तक के दोनों पक्षों के लोगों की सूची तैयार करें। जिससे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें