फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग जाम करने पर मुकदमा

Wed, 11 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
छानबे के जिगना में धर्मराज के घर उदास बैठीं महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस ने जिगना ओवरब्रिज के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे के दौरान सड़क जाम कर बवाल मचाने वाले  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने बगैर अनुमति के मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग को जाम कर आम जनजीवन को परेशान किया। इतना ही नहीं जब पुलिस जाम खुलवाने गई तो उसके उपर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

 
बता दें कि सोमवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के जिगना ओवरब्रिज के पास स्थित एक चाय की दूकान पर चाय पीने का इंतजार कर रहे लोगों को सोनभद्र से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आठ लोगों को कुचल दिया था। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे से गुस्साई जनता ने मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग को जाम कर डीएम एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। मांग के बावजूद दोनों अधिकारी नहीं पहुंचे और पुलिस शव उठाने लगी तो ग्रामीण भड़क गए और पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा पथराव करने पर पुलिस ने लाठी भांज कर उनको खदेड़ना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में जिगना थाने के एक दारोगा व चार सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने दरोगा लल्लन सिंह यादव, सिपाही तिलहट जावेद, शरद कुमार सरोज, उमेश यादव, पंचम यादव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।
विज्ञापन



घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक महिला व सात पुरुषों के खिलाफ नामजद तथा 50 अज्ञात पुरुषों व 15 महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा होने के साथ ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए पांच लोगों का पोस्टामार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिए। सोमवार की उनका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें