फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत

Wed, 11 Jan 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल दोनों वाहनों के चालकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अंबेडकर नगर शिकारपुर निवासी निजाम (40) पुत्र मजीद खां दिल्ली में काम करता था।

सोमवार शाम वह कार से शिकारपुर लौट रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर के पास ग्राम अगवानपुर थाना परिक्षतगढु मेरठ निवासी बबलू (30) ट्रैक्टर से रोड क्रास कर रहा था। तेज गति से आ रहा निजाम अचानक ट्रैक्टर के सामने आ जाने से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


कार तेज गति के साथ ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में निजाम और बबलू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। निजाम की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बबलू की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

मेरठ ले जाने के दौरान बबलू की रास्ते में मौत हो गई। बबलू जोखाबाद में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था और फैक्ट्री में किराए पर ट्रैक्टर चलाता था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

साइकिल से घर लौट रहे डॉक्टर को ट्रक ने कुचला
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएवी तिराहे पर साइकिल से घर लौट रहे डॉक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने डॉक्टर को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आदर्श नगर निवासी कर्मवीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई डॉ. प्रेमवीर सिंह सरकारी रिटायर डॉक्टर थे। वह मंगलवार सुबह 10 बजे साइकिल से डीएवी स्कूल तिराहे की तरफ से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


मुकेश मोटर साइकिल रिपेयर की दुकान के पास उनको पीछे से आए ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे डॉ. प्रेमवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें